मड़ियाहूं पी.जी. कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया* जौनपुर/मड़ियाहूं।


*मड़ियाहूं पी.जी. कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया*

जौनपुर/मड़ियाहूं।

 

मड़ियाहूं पी.जी. कॉलेज, मड़ियाहूं, जौनपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में महाविद्यालय के प्रबंधक अपूर्व तिवारी, प्राचार्य प्रो. सुरेश कुमार पाठक, उप प्राचार्य प्रो. आंजनेय पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य डॉ. जी. एस. त्रिपाठी, विंध्यवासिनी दुबे, राजाराम तिवारी, पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्र तथा संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रह्मदेव उपाध्याय सहित महाविद्यालय परिवार के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय महत्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति की निगरानी में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत कर दिया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया और समारोह स्थल देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा।

इस अवसर पर बी.एड. विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चतुर्वेदी द्वारा लिखित दो पुस्तकों, नई शिक्षा नीति 2020 एवं पर्यावरण शिक्षा का विमोचन किया गया।

समारोह के अंत में प्राचार्य प्रो. सुरेश कुमार पाठक ने उपस्थित शिक्षकों से डॉ. चतुर्वेदी का अनुकरण करने का आह्वान किया। पूर्व प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, छात्र छात्राएं, कर्मचारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा सुषमा मिश्रा ने किया l अतिथि परिचय डा श्यामदत्त दुबे तथा अतिथियों का आभार ज्ञापन डा आशुतोष शर्मा ने किया l

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।