महात्मा गांधी शिक्षा निकेतन, मूसानगर,हलिया कानपुर देहात में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां एवं विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम संगीता शास्त्री कि देख़ रेख में सम्पन हुआ विद्यालय के छात्र-छात्राओं हिमांशी, वैष्णवी, पलक, पारुल, मनु, काव्या, शिवानी, दिव्या, यंसी, अम्बिका, आरोही, वंश, हार्दिक, नैतिक, अंशु, पुष्पांजलि, प्रियांशी, सौम्या, अनन्या सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री नरेश साहू एवं प्रधानाचार्य श्री श्याम सुंदर यादव इंग्लिश मीडियम प्रधानाचार्य रंजीत सिंह यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा तथा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: