अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया, बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार पर बोले अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया
Spider-Man Brand New Day Box Office Collection: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म ने भारत समेत दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। अपने लंबे वीकेंड के बाद यह जानने के लिए सभी उत्सुक हैं कि फिल्म मंडे टेस्ट में पास हुई है या नहीं। अब फिल्म की पहले सोमवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी आ
‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म ने भारत समेत दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। अपने लंबे वीकेंड के बाद यह जानने के लिए सभी उत्सुक हैं कि फिल्म मंडे टेस्ट में पास हुई है या नहीं। अब फिल्म की पहले सोमवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी आ गई है।
भारत में स्पाइडर मैन फिल्म ने सोमवार को 23.80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म के अंग्रेजी वर्जन ने 12.50 करोड़, हिन्दी वर्जन ने 8.75 करोड़, तमिल वर्जन ने 1.50 करोड़, तेलुगु ने 1 करोड़, मलयालम ने 0.03 करोड़ और कन्नड ने 0.02 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें कि इस फिल्म के सोमवार को देश भर में 16,874 शो प्रदर्शित हुए थे।
स्पाइडर मैन फिल्म के कलेक्शन में भले ही रविवार के मुकाबले सोमवार को बड़ी कटौती देखी गई है। लेकिन अभी भी फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ के ऊपर रहा है। इसलिए ये फिल्म मंडे टेस्ट में पास हुई है।

भारत की बात करें तो फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ गुरुवार को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सभी भाषाओं में 60.60 करोड़ की बड़ी ओपनिंग ली थी। फिर फिल्म ने शुक्रवार को 49.35 करोड़, शनिवार को 66.75 करोड़ और अब रविवार को 77.75 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा नेट कलेक्शन किया है।
इसके बाद अब सोमवार की 23.80 करोड़ की कमाई के बाद फिल्म अभी तक 281.75 करोड़ की तगड़ी कमाई कर चुकी है। दुनिया भर के कलेक्शन की बात करें तो ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने अभी तक 9,550 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर चुकी है।
फिल्म की कास्ट की बात करें तो अभिनेता टॉम हॉलेंड फिल्म में स्पाइडर मैन की भूमिका में हैं। तो वहीं अभिनेत्री जेंडाया फिल्म में Michelle Jones Watson का किरदार निभा रही हैं। इनके अलावा स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे फिल्म में मार्क रुफ्फालो, जैकोब बटलन, जॉन बर्न्थेल और सैडी सिंक के नाम शामिल हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अखिलेश यादव ने बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया
दुनियाभर में WhatsApp यूजर्स को सोमवार से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारत समेत कई देशों में व्हाट्सऐप अकाउंट ब्लॉक कर दिए गए हैं जिस कारण यूजर्स मैसेज भेजने के साथ कॉल भी नहीं कर पा रहे हैं।
JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। CID की कार्रवाई से परीक्षा से जुड़े महकमों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छापेमारी की जा रही है।
Leave a Comment: