JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। CID की कार्रवाई से परीक्षा से जुड़े महकमों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छापेमारी की जा रही है।
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितता और धांधली के मामले में CID ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीईआईडी के साथ अलग-अलग थानों की पुलिस पूरे प्रदेश में छापेमारी कर रही है। सोमवार को राज्य के चार प्रमुख जिलो- रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबागमें करीब 20 विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। हजरीबाग जिले से CID ने लालू यादव और प्रदीप यादव को हिरासत में लिया है।
JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। CID की कार्रवाई से परीक्षा से जुड़े महकमों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी के दौरान मुख्य रूप से परीक्षा संचालन, OMR शीट मूल्यांकन और डेटा प्रोसेसिंग से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। जांच टीम दस्तावेज, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, लैपटॉप और अन्य संवेदनशील डिजिटल व लिखित साक्ष्य खंगाल रही है।
CID की हिरासत में लालू और प्रदीप यादव
सीआईडी की टीम ने सोमवार को हजारीबाग के कई स्थानों पर छापेमारी। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पौता गांव में राजेंद्र यादव नामक व्यक्ति के घर भी जांच एजेंसी ने दबिश डाली। छापेमारी में घर से करोड़ों के चेक और उत्पाद सिपाही परीक्षा के एडमिट कार्ड और कई डॉक्युमेंट्स बरामद हुए। जिसके बाद राजेंद्र यादव के बेटे लालू यादव और प्रदीप यादव को हिरासत में लिया है। दोनों में से एक का JPSC में चयन हुआ था और एक सेटर था। दोनों आपस में भाई हैं।
18 ठिकानों पर CID की छापेमारी
CID ने JPSC अनियमितता मामले में 18 ठिकानों पर छापेमारी की। कोचिंग संचालक, बिचौलिए और मास्टरमाइंड अभय तिवारी के ठिकानों पर भी रेड डाला। जेपीएससी की परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के निदेशक रामवीर सिंह, मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी और प्रोग्रामर उस्मान को रिमांड पर ले लिया है।
कोचिंग संचालकों पर कसा शिकंजा
रेड रांची के धुर्वा स्थित साइट-5 में रवि शंकर कुमार के आवास। रविशंकर रांची और पलामू के कोचिंग संस्थाओं में पढ़ाते हैं। रांची मे कोचिंग संस्थान से जुड़े आदित्य पांडेय के नामकुम स्थित आवास पर छापेमारी हुई। आदित्य पांडेय की बहन ने भी JPSC पीटी परीक्षा पास की है। सीआइडी ने आदित्य पांडेय को भी हिरासत में लिया है।
JPSC परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी के भाई अक्षय तिवारी ने भी 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा पास की है। CID ने अक्षय तिवारी की ओएमआर शीट की मांग की तो वह उपलब्ध नहीं करा सका। उसने कहा कि उसकी ओएमआर शीट गायब हो गई है। सीआइडी को उसके तर्क संदिग्ध लगे हैं। इस मामले की भी जांच जारी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने अब उन एक्ट्रेसेस पर सवाल उठाया है जिनकी इस्लामिस्ट के संपर्क में आते ही सोच डिफाइन हो जाती है। साथ ही उन्होंने हिंदू बेटियों के लिए इक्वालिटी की मांग की।
हरियाणा के फरीदाबाद में एक सिरफिरे ने महिला टीचर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। आरोपी टीचर पर तब तक वार करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। खौफनाक कत्ल की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
DMK और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को चेन्नई स्थित उनके घर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन पर अभिनेत्री तृषा और मुख्यमंत्री विजय के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी।
Leave a Comment: