दुनियाभर में WhatsApp यूजर्स को सोमवार से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारत समेत कई देशों में व्हाट्सऐप अकाउंट ब्लॉक कर दिए गए हैं जिस कारण यूजर्स मैसेज भेजने के साथ कॉल भी नहीं कर पा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म ने इन सभी खातों को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया है और 24 घंटे की समीक्षा श्रेणी में रखा है।
सोशल मीडिया पर हुई शिकायत
इसी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर यूजर्स स्क्रीनशॉट के साथ अपनी समस्या बता रहे हैं कि व्हाट्सऐप पर उनके अकाउंट पिछले कई घंटों से बंद हुए हैं। इस कारण मैसेज के साथ यूजर्स कॉलिंग भी नहीं कर पा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाट्सऐप यूजर्स के फोन में व्हाट्सऐप खोलते ही "Account in review Your account activity and device info is being checked" दिख रहा है। इस संदेश के अनुसार आपके व्हाट्सऐप अकाउंट की समीक्षा और फोन की जांच की जा रही है। यूजर्स को यह मैसेज सोमवार से आने शुरू हुए। कुछ यूजर्स के अकाउंट सुबह 8 बजे से तो कुछ के रात 8 बजे से बंद होना शुरू हुए।
मेटा ने जारी किया बयान
मेटा के अनुसार प्लेटफ़ॉर्म को सुरक्षित बनाने के लिए ये कदम उठाया गया है। लेकिन इसके साथ कंपनी ने यह भी माना है कि कई बार ऑटोमेटेड सिस्टम गलती से सही अकाउंट को भी रिव्यू सिस्टम की श्रेणी में डाल देते हैं। मेटा ने यह भी बताया है कि अब इस समस्या को दुरुस्त कर वापस उन खातों की सभी सेवाएँ शुरू कर दी गई हैं। हालांकि जिन यूजर्स ने अपनी शिकायत की है उन्होंने इस पर वापस कुछ पोस्ट नहीं किया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: