भारत सरकार ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल-उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों 1 सितंबर से 30 सितंबर तक जनगणना होगी.


केंद्र सरकार ने सोमवार को अधिसूचना जारी की कि जारी जनगणना के दूसरे चरण का आयोजन लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में एक से 30 सितंबर तक किया जाएगा. अधिसूचना में भारत के रजिस्ट्रार जनरल एंड सेंसस कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा कि इन क्षेत्रों में जनसंख्या की जनगणना इस साल एक से 30 सितंबर तक कराई जाएगी. इसके बाद एक से पांच अक्टूबर तक रिव्यू फेज आयोजित किया जाएगा.

इसमें कहा गया है, जनगणना के संचालन के लिए, घर-घर जाकर जनसंख्या गणना शुरू होने से ठीक पहले 17 से 31 अगस्त तक स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

देश के बाकी हिस्सों के लिए जनगणना अगले साल

अधिसूचना में कहा गया है कि लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के बर्फ से प्रभावित गैर-समान समय वाले क्षेत्रों के लिए जनगणना की तारीख 1 अक्टूबर, 2026 की रात 12 बजे होगी. देश के बाकी हिस्सों के लिए जनसंख्या गणना का दूसरा चरण अगले साल शुरू होने की संभावना है.

स्वतंत्रता के बाद से 8वीं जनगणना

जनगणना, जो स्वतंत्रता के बाद से 8वीं जनगणना है, दो चरणों में कराई जा रही है. पहली बार, जनगणना के जनसंख्या गणना चरण के दौरान जाति से संबंधित विवरण भी एकत्र किए जाएंगे. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनगणना कराने के लिए 11,718 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है, जो अब तक की सबसे बड़ी जनगणना प्रक्रिया होगी.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।