आपदा प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न
ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी
जनपद चित्रकूट के विकास खंड पहाड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत बूढा सेमरवार की हैं, जहाँ विकास के दावों की हकीकत बदहाल गांव का मुख्य मार्ग पर साफ़ दिखाई दे रही है। मुख्य मार्ग पूरी तरह कीचड़ और जलभराव की चपेट में है, जिससे ग्रामीणों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है।

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जो रोज़ाना जान जोखिम में डालकर इसी कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर हैं। बुजुर्ग, महिलाएँ और दोपहिया वाहन चालक भी हर कदम पर फिसलने और दुर्घटना का खतरा झेल रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बरसात के दिनों में यह मार्ग लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन जाती है।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर ग्रामीणों को इस बदहाली से कब राहत मिलेगी? क्या जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस समस्या पर संज्ञान लेकर इस मुख्य मार्ग की मरम्मत कराएंगे, या फिर ग्रामीण इसी तरह परेशान होते रहेंगे?"
विनोद कुमार उपाध्याय
व्यूरो चित्रकूट
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल अब तक न्याय
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर
Leave a Comment: