जिलाधिकारी दीपक मीणा का जिला अस्पताल पर औचक निरीक्षण
गोरखपुर।
ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी
गीडा गोरखपुर थाना गीडा क्षेत्र के ग्राम फरसाडाड़ और तेलियाडीह की संयुक्त आपदा प्रबंधन समिति की बैठक ग्राम पंचायत भवन भड़सार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विजयलक्ष्मी साहनी ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य बरसात और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित और समन्वित राहत कार्य सुनिश्चित करना था। प्रधान ने कहा कि गांव स्तर पर सतर्कता और पूर्व तैयारी सबसे जरूरी है। सभी विभागों और स्वयंसेवकों को अपनी भूमिका पहले से तय करनी चाहिए ताकि आपदा के समय समय की बर्बादी न हो।
चर्चा में स्वास्थ्य, स्वच्छता और संचार व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर रहा। एएनएम मोनिका कुमारी और आशा कार्यकत्रियों हिंदू देवी व राजमती देवी ने बीमारियों की रोकथाम और प्राथमिक उपचार किट की उपलब्धता पर सुझाव दिए। सफाई कर्मी नोहरा देवी ने जलजमाव वाले स्थानों की सफाई का प्रस्ताव रखा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों भरवल, फरसा दान, तेलियाडीह, चक्चोहरा और टड़वा के किनारे पानी भरा होने और मच्छरों की समस्या पर भी विस्तार से बात हुई। प्रधान ने सभी सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने और आपातकालीन संपर्क सूची तैयार रखने की अपील की।
बैठक में तहसील की ओर से लेखपाल मिस फहमीन भी मौजूद रहीं। इसमें भड़सार, भरवल, चक्चोहरा, तेलियाडीह और फरसा दान के ग्रामीण शामिल हुए। सुनीता देवी, विनय, रेणु साहनी, पंचायत सहायक रागिनी, आंगनवाड़ी सुनीता सहित अन्य सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
अंत में यह तय किया गया कि समिति की समीक्षा बैठक हर माह आयोजित की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
Leave a Comment: