गोरखपुर।


गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा मंगलवार को अचानक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ओपीडी के पर्ची काउंटर, विभिन्न वार्डों और अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समयबद्ध और बेहतर गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराई जाएं।
डीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।