हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन से अब सड़कों पर कड़ी निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर त्वरित कार्रवाई!
राकेश त्रिपाठी/अब तक न्याय
सहजनवा गोरखपुर
सहजनवा गोरखपुर
विकासखंड पिपरौली के ग्राम पंचायत सचिवालय खरैला में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। प्रधान चंद्र कुमार सिंह के अथक प्रयासों और ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव के पूर्ण समर्थन से सहजनवा विधानसभा क्षेत्र का पहला आधुनिक सरकारी पुस्तकालय का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा हुआ।बच्चों को शांतिप्रिय और व्यवस्थित माहौल में बैठकर पढ़ाई करने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस पुस्तकालय की स्थापना कराई गई है। पुस्तकालय को पूरी तरह से संसाधन युक्त बनाया गया है ताकि छात्र बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई कर सकें।पुस्तकालय में उपलब्ध कराई गई सुविधाएं
कंप्यूटर टेबल 8 पीस
ऑफिस टेबल 8 पीस
बड़ा टेबल 4 पीस
लोहे की अलमारी 24 पीस
कुर्सी लगभग 52 पीस
लगभग 2 लाख रुपये की लागत से फर्नीचर और अन्य आवश्यक सामान मंगवाए गए हैं। पुस्तकालय में बच्चों के बैठने, पढ़ने और कंप्यूटर के उपयोग के लिए सभी आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं।
इस पुस्तकालय के निर्माण में ग्राम सभा के निर्वाचित सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। उद्घाटन एवं निरीक्षण के समय सोनू सिंह, रितेश सिंह, प्रभुदीन गौंड़ , अर्चना सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव के नेतृत्व में हुए इस कार्य की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है। प्रधान चंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा ही विकास की कुंजी है। इस पुस्तकालय से खरैला और आसपास के गांवों के बच्चे एक बेहतर माहौल में पढ़कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकेंगे।
ग्रामवासियों का मानना है कि यह पुस्तकालय न केवल खरैला के लिए बल्कि पूरे सहजनवा क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राकेश त्रिपाठी/अब तक न्याय
अर्जुन रौतेला आगरा। मित्रता दिवस के अवसर पर निर्मल लिटरेचर एंड म्यूजिक फाउंडेशन एवं आई सर्व संस्था के
Leave a Comment: