मित्रता दिवस पर गीत, गजल और कविताओं से सजी महफिल, वयोवृद्ध दोस्तों ने जमकर की मस्ती
अर्जुन रौतेला आगरा। मित्रता दिवस के अवसर पर निर्मल लिटरेचर एंड म्यूजिक फाउंडेशन एवं आई सर्व संस्था के
अर्जुन रौतेला आगरा।
अर्जुन रौतेला आगरा। सी.एफ. एंड्रूज स्कूल, बल्केश्वर के वातानुकूलित सभागार में “आज का नेतृत्व, कल का भारत” विषय के अंतर्गत नवीन छात्र संसद का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के चेयरमैन राकेश गर्ग, विद्यालय के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, एमडी ई. ओशिन शर्मा, प्राचार्या रुचि तनवर, उप-प्राचार्या शिल्पा भाटिया एवं मुनेश अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि राकेश गर्ग ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व और बड़े लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम से उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से भविष्य में रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया।
नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज एवं ध्वज प्रदान किए गए। हिमांशु धनवानी ने हेड बॉय, आध्या अग्रवाल ने हेड गर्ल, सिद्धि राठौर ने स्पोर्ट्स कैप्टन सहित विभिन्न हाउस कैप्टनों ने पद एवं निष्ठा की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर समूह गीत एवं गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका चारू तलवार एवं छात्रा प्रिया सिंघल ने किया। प्राचार्या रुचि तनवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अर्जुन रौतेला आगरा। मित्रता दिवस के अवसर पर निर्मल लिटरेचर एंड म्यूजिक फाउंडेशन एवं आई सर्व संस्था के
Leave a Comment: