अर्जुन रौतेला आगरा। मित्रता दिवस के अवसर पर निर्मल लिटरेचर एंड म्यूजिक फाउंडेशन एवं आई सर्व संस्था के


अर्जुन रौतेला आगरा। मित्रता दिवस के अवसर पर निर्मल लिटरेचर एंड म्यूजिक फाउंडेशन एवं आई सर्व संस्था के संयुक्त तत्वावधान में देव नगर, खंदारी स्थित आई सर्व कार्यालय में काव्य एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। गीत, गजल और कविताओं से सजी इस अनूठी महफिल में दोस्ती के रंग बिखरे और उपस्थित सदस्य साहित्यिक प्रस्तुतियों पर झूम उठे।
आगरा के प्रसिद्ध शायर एवं गजल लेखक राकेश ‘निर्मल’ के नेतृत्व में उनकी टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांध दिया। मित्रता, जीवन और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गीत, गजल एवं कविताओं ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। साहित्यिक प्रस्तुतियों के बीच हंसी-मजाक, गायन और मनोरंजक गतिविधियों ने समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि वयोवृद्ध मित्रों ने भी पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की। उम्र को पीछे छोड़कर सभी ने गीतों की धुन पर नृत्य किया और मित्रता दिवस को उल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों ने एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किए और मित्रता के रिश्ते को जीवन की अनमोल पूंजी बताया।
इस अवसर पर राकेश निर्मल, गया प्रसाद मौर्य ‘रजत’, इति शिवहरे एवं दीपेश सिंह ‘रिंकू’ की शानदार उपस्थिति रही। सभी ने साहित्य, संगीत और आपसी संवाद के माध्यम से मित्रता के महत्व को रेखांकित किया।
आई सर्व संस्था के संस्थापक अनुराग जैन ने बताया कि संस्था वरिष्ठ नागरिकों के लिए निरंतर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन करती है, जिससे वे सक्रिय, प्रसन्न और समाज से जुड़े रहें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी मेल-मिलाप को बढ़ाने के साथ जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करते हैं।
समारोह के अंत में सभी ने मित्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।