भुड़िया गांव के युवाओं ने निकाली डाक कांवड़ यात्रा।


भुड़िया गांव के युवाओं ने निकाली डाक कांवड़ यात्रा।

महोली इलाके में सावन के पहले सोमवार को भुड़िया गांव के युवाओं ने डाक कांवड़ यात्रा निकाली। इन युवाओं ने हरदोई के राजघाट से महोली के चड़ा गांव स्थित कारेदेव मंदिर तक करीब 120 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे 3 मिनट में पूरी की। यहां पहुंचकर उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

रविवार शाम को भुड़िया गांव के लगभग दो दर्जन युवा डाक कांवड़ यात्रा का संकल्प लेकर राजघाट पहुंचे थे। सोमवार को वे कांवड़ भर घाट पर एकत्रित हुए और वहां से दौड़ते हुए कारेदेव मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

युवाओं के अगुवा पुष्कर सिंह , पंकज शर्मा ने बताया कि यह डाक कांवड़ यात्रा क्षेत्रीय कल्याण और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से निकाली गई है। उन्होंने इस यात्रा को युवाओं के समर्पण और अनुशासन का प्रतीक बताया।
पुष्कर सिंह के अनुसार, बोल बम का जयकारा लगाते हुए यह यात्रा जिस भी क्षेत्र से गुजरी, धर्मानुरागियों ने पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया। यात्रा के दौरान कई
स्थानों पर तेज बारिश भी हुई, लेकिन शिवभक्तों का हौसला कम नहीं हुआ और वे अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहे।
इस डाक कांवड़ यात्रा में बशू सिंह, पंकज शर्मा, उमेश सिंह, सेठ सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, पिंटू सिंह, मुकेश सिंह, विनीत सिंह, अजयपाल सिंह, गनेश शुक्ला, हरिहर सिंह, सुमित शुक्ला, पदुम सिंह, अनुज सिंह और विकास सिंह  महेश सिंह सहित लगभग दो दर्जन युवा शामिल थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।