अंधविश्वास का जाल: कौशाम्बी में भूत-प्रेत भगाने के नाम पर तीन महिलाओं से 75 हजार की ठगी।
अंधविश्वास की बली चढ़ी गाढ़ी कमाई: कौशाम्बी में तांत्रिक ने ‘ऊपरी हवा’ का डर दिखाकर तीन महिलाओं से लूटे 75 हजार, केस दर्ज।
सहजनवा गोरखपुर
सहजनवा गोरखपुर * तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए केआईपीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गीडा, गोरखपुर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्थाओं में इंटर्नशिप हेतु चयन प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। वर्ष 2026 में संस्थान के विद्यार्थियों का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन तथा नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया के प्रतिष्ठित इंटर्नशिप कार्यक्रमों में चयन हुआ है।
हाल ही में यू. आर. राव सैटेलाइट सेंटर बेंगलुरु द्वारा जारी चयन सूची में संस्थान के हर्ष अंतिम वर्ष, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग का चयन 06 माह के प्रोजेक्ट वर्क हेतु हुआ है, जहाँ उन्हें उपग्रह प्रौद्योगिकी एवं अंतरिक्ष अनुसंधान से संबंधित अत्याधुनिक परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।
इसके अतिरिक्त संस्थान के छात्र श्री अरविन्द यादव का चयन डीआरडीओ डी एम एस आर डी ई कानपुर में 06 माह की ₹5,000 प्रतिमाह सवेतन इंटर्नशिप हेतु हुआ है।
इसी क्रम में संस्थान के छात्र शिप्रांश पाण्डेय का चयन के 5वें इंटरनेट गवर्नेंस इंटर्नशिप कार्यक्रम में हुआ है। इस इंटर्नशिप के अंतर्गत उन्हें ₹20,000 प्रतिमाह की स्टाइपेंड के साथ नई दिल्ली स्थित एन आई एक्स आई कार्यालय में कार्य करने तथा इंटरनेट गवर्नेंस, डिजिटल नीति एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
संस्थान के चेयरमैन ई. आर. डी. सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दिया है।
इस अवसर पर संस्थान की प्रबंधक सुनीता सिंह, प्रबंध निदेशक विनोद कुमार सिंह, के.आई.पी.एम. इनोवेटर्स फ़ाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवांश विक्रम, निदेशक डॉ.एस.पी.सिंह, निदेशक डॉ. मोहम्मद जाहिद रियाज़ खान, डीन एकैडमिक्स डॉ. पुनीत कुमार श्रीवास्तवा, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन प्रभारी नितेश कुमार जायसवाल, समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य उपस्थित रहे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अंधविश्वास की बली चढ़ी गाढ़ी कमाई: कौशाम्बी में तांत्रिक ने ‘ऊपरी हवा’ का डर दिखाकर तीन महिलाओं से लूटे 75 हजार, केस दर्ज।
आमोद कुमार
आमोद कुमार
Leave a Comment: