बच्चों को मिलेगा शांतिप्रिय माहौल में पढ़ने का अवसर
सहजनवा गोरखपुर
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
लखनऊ। आज 68500 शिक्षक भर्ती के ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा विभाग के मंत्री माननीय संदीप सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मा० बेसिक शिक्षा मंत्री को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के 7 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के अनुपालन हेतु बेसिक शिक्षा विभाग को आदेशित करने का अनुरोध किया गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे आशुतोष वर्मा ने बताया कि माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी के द्वारा आश्वस्त किया गया है कि - शिक्षक भर्ती में प्रतिभाग किये ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ अन्य समस्त वंचित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ न्याय किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा सत्र के समापन बाद जल्द विभागीय मीटिंग करके मामले का सुखद एवं सकारात्मक निस्तारण कराया जाएगा, जिसकी सूचना अलग से प्रतिनिधिमंडल को दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में आशुतोष वर्मा के साथ नवीन चौधरी, अखिल कुमार यादव, तूफान सिंह वह अन्य अभ्यर्थी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा बताया गया प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण रूप से विश्वास है कि माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी के माध्यम से ओबीसी समेत समस्त वंचित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ न्याय अवश्य किया जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राकेश त्रिपाठी/अब तक न्याय
Leave a Comment: