आमोद कुमार


आमोद कुमार

बांदा। आगामी 15 अगस्त से पहले राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसके सही उपयोग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की मांग को लेकर समाजसेवी सुमित शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की अनुपस्थिति में उनके ग्रामीण प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह शैलू को सौंपा।समाजसेवी सुमित शुक्ला ने ज्ञापन में कहा कि प्रधानमंत्री के "हर घर तिरंगा" अभियान के बाद देशभर, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। इससे देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना मजबूत हुई है। हालांकि, जानकारी के अभाव में कई बार लोग अनजाने में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों का उल्लंघन कर बैठते हैं।उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार 15 अगस्त से पूर्व राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, सही तरीके से ध्वजारोहण, ध्वज के उपयोग, रखरखाव तथा क्षतिग्रस्त या रंग फीका पड़ जाने पर उसके उचित निस्तारण से संबंधित नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराए। इसके लिए वीडियो संदेश, जनजागरूकता अभियान और अन्य प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जाए, ताकि हर नागरिक राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों से परिचित हो सके।
सुमित शुक्ला ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज केवल एक कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और करोड़ों देशवासियों के बलिदान का प्रतीक है। इसलिए प्रत्येक भारतीय का दायित्व है कि वह ध्वज संहिता के नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे।उन्होंने कहा कि ग्रामीण समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना प्रबल है, लेकिन अनेक लोग ध्वज के सम्मान से जुड़े कानूनी और व्यवहारिक नियमों की पूरी जानकारी नहीं रखते। यदि सरकार इस विषय पर राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाती है तो अनजाने में होने वाली त्रुटियों को काफी हद तक रोका जा सकेगा और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान और अधिक सुदृढ़ होगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।