कानपुर देहात: FIR दर्ज होने के बाद भी धमकियां, पीड़िता ने SP से मांगी सुरक्षा व आरोपियों पर कार्यवाही
पीड़ित परिवार पर दबंग मुकदमा वापस लेने का बना रहे हैं दबाव
कानपुर देहात के थाना शिवली क्षेत्र के ग्राम लालपुर शिवराजपुर में मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रीती पत्नी अभिषेक सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी लालपुर ने SP को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए FIR मे धाराएं बढ़ाने की मांग करी है।
मामले में शिवली थाने में दर्ज FIR के अनुसार बीती 22 जुलाई 2026 रात 10 बजे प्रीती और पति अभिषेक सिंह मौसी के घर से लौट रहे थे। तभी गांव के संदीप, अनिल और शीलू पुत्रगण राजेश उर्फ पुत्तन ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट की, कपड़े फाड़े, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। जिसकी सूचना थाना शिवली में देने के बाद, पुलिस ने FIR दर्ज की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और आए दिन इस तरीके की घटनाएं करते रहते हैं, इनके घर में एक फौजी है, जो फौज में काम करने के चलते, हमेशा दबंगई दिखाते हैं और कहते हैं कि मेरा पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी।
पीड़िता का आरोप है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी बीती 28 जुलाई को आरोपी फिर घर आए और 8 दिन में समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। प्रीती ने पत्र में लिखा कि FIR में गंभीर धाराएं नहीं जोड़ी गईं हैं , इसलिए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर परिवार को तत्काल पुलिस सुरक्षा दी जाए और अधिकारियों से गुहार लगाई है कि आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही के निर्देश दिए जाएं क्योंकि उनके एवं उनके परिवार पर जान का खतरा बना हुआ है। पत्रकार राघवेंद्र सोनकर
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: