कैंपियरगंज में पिस्टल लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
गोरखपुर
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में वांछित युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवती की पहचान गौसिया के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने एक युवक को फर्जी रेप केस में फंसाकर उसके पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी और मामला खत्म करने के एवज में दो करोड़ रुपये की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर थाना सदर बाजार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अशफाक नगर चौराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्ता के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में उससे पूछताछ की जा रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
शाहजहाँपुर पुलिस UP Police
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर
Leave a Comment: