पीपीगंज में पिस्टल लेकर पहुंचे दो युवकों से हड़कंप
गोरखपुर
गोरखपुर
गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों युवक असलहा लेकर मारपीट करने पहुंचे थे।
क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपांकर सिंह और शिखर द्विवेदी के रूप में हुई है। उनके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई है। दोनों के विरुद्ध कैंपियरगंज थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जौनपुर विकास खंड मछलीशहर के भटहर स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंडित राजेश तिवारी के सेवानिवृत्ति अवसर पर भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया
Leave a Comment: