गोरखपुर


गोरखपुर में ब्रांडेड देसी घी के नाम पर बड़े पैमाने पर मिलावट और डुप्लीकेसी का खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को चौरीचौरा कस्बे में छापेमारी कर एक किराए के मकान से करीब 4 कुंतल से अधिक मात्रा में विभिन्न नामी ब्रांडों की पैकिंग में भरा गया संदिग्ध देसी घी बरामद किया। मौके से छोटे और बड़े पाउच, पैकिंग सामग्री तथा अन्य उपकरण भी मिले। प्रारंभिक जांच में पता चला कि खाली पैकिंग सामग्री दिल्ली से छपकर आती थी और स्थानीय स्तर पर उसमें घी भरकर बाजार में बेचा जाता था।
बाइट – डॉ. सुधीर कुमार, अपर आयुक्त (खाद्य)
अपर आयुक्त (खाद्य) डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि जांच के दौरान घी में एसेंस मिलाए जाने की भी पुष्टि हुई है। हालांकि इसकी गुणवत्ता और मानकों की अंतिम पुष्टि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। विभाग ने मौके से पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की पैकिंग और बिक्री प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितता और अपराध की श्रेणी में आती है। विभाग पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है और लोगों से अपील की है कि मिलावट या नकली खाद्य पदार्थों की जानकारी तुरंत खाद्य विभाग को दें, ताकि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।