*प्रेस नोट*
*श्रीमान जिलाधिकारी जौनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने सावन माह के दृष्टिगत त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर का किया निरीक्षण-*
आज दिनांक 31.07.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर द्वारा सावन माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों एवं पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अधिकारियों ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा मंदिर परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा समुचित प्रबंध किए गए हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: