*श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि,*
*डीएम-एसएसपी ने मंदिर परिसर का किया निरीक्षण*
*जौनपुर।* सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए।
डीएम और एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर परिसर में शांति, कानून-व्यवस्था और सुगम दर्शन व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
प्रशासन ने बताया कि सावन माह में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: