जौनपुर विकास खंड मछलीशहर के भटहर स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंडित राजेश तिवारी के सेवानिवृत्ति अवसर पर भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया


*"शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, उनका ज्ञान समाज को जीवनभर आलोकित करता है" — जज सिंह अन्ना*

 जौनपुर

 विकास खंड मछलीशहर के भटहर स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंडित राजेश तिवारी के सेवानिवृत्ति अवसर पर भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में भावनात्मक माहौल रहा। शिक्षकों, विद्यार्थियों, ग्रामवासियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए उनके उत्कृष्ट शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान को नमन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने कहा, “एक शिक्षक नौकरी से सेवानिवृत्त हो सकता है, लेकिन समाज के लिए उसका ज्ञान, अनुभव और संस्कार कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। गुरु का प्रकाश जीवनभर नई पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहता है।”

वक्ताओं ने पंडित राजेश तिवारी को एक आदर्श शिक्षक, कुशल प्रशासक, विद्वान वक्ता एवं उत्कृष्ट मंच संचालक बताते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अथक प्रयासों से क्षेत्र में कई जनहित कार्य हुए, सड़कों के निर्माण के लिए लगातार पहल की गई तथा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि पंडित राजेश तिवारी ने अपने कार्यकाल में केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित की। उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली से असंख्य विद्यार्थी एवं शिक्षक आज भी प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं।

समारोह में अनेक अधिकारी, शिक्षक, समाजसेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सक्रिय सामाजिक जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। समारोह का वातावरण सम्मान, आत्मीयता और कृतज्ञता से ओतप्रोत रहा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।