अहमदाबाद में पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह का भव्य स्वागत, धोलेरा SIR को बताया दुनिया का सबसे अद्भुत स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अहमदाबाद, गुजरात


प्रेस विज्ञप्ति

अहमदाबाद में पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह का भव्य स्वागत, धोलेरा SIR को बताया दुनिया का सबसे अद्भुत स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

अहमदाबाद, गुजरात।

देशभर में "पीपल मैन ऑफ इंडिया" के नाम से विख्यात पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी डॉ. रघुराज प्रताप सिंह के अहमदाबाद आगमन पर Nestoria Group के चेयरमैन श्री शिव कुमार तोमर एवं उनकी पूरी टीम ने पौधा भेंट कर हरित परंपरा के साथ उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। यह स्वागत पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के साझा संकल्प का प्रतीक रहा।

बैठक के दौरान डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने धोलेरा SIR (Special Investment Region) को भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे अद्भुत और भविष्यवादी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, विश्वस्तरीय औद्योगिक विकास, ग्रीन प्लानिंग और निवेश की असीम संभावनाओं के कारण धोलेरा SIR वैश्विक निवेशकों का प्रमुख आकर्षण बन रहा है।

डॉ. सिंह ने कहा कि आने वाले वर्षों में धोलेरा SIR भारत की आर्थिक प्रगति का नया इंजन बनेगा और लाखों युवाओं के लिए रोजगार, उद्यमिता तथा निवेश के नए अवसर सृजित करेगा। उन्होंने देश-विदेश के निवेशकों से इस ऐतिहासिक परियोजना से जुड़ने और भारत के विकास अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर Nestoria Group के चेयरमैन श्री शिव कुमार तोमर ने डॉ. रघुराज प्रताप सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उनका योगदान प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि धोलेरा SIR के विकास और जनजागरूकता में ऐसे सकारात्मक प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में दोनों पक्षों ने हरित विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा धोलेरा SIR को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।