*सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर अरविंद सिंह मखडू के नेतृत्व में मड़ियाहूं में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*
जौनपुर/मड़ियाहूं
सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर प्रदेश महासचिव एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह "मखडू" के नेतृत्व में मड़ियाहूं नगर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर खैरूद्दीनगंज स्थित टीचर कॉलोनी, डाक बंगला के बगल में समाजसेवी विनय सिंह "झगडू" के आवास पर अग्रिम हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरविंद सिंह "मखडू" ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर समाजसेवी विनय सिंह "झगडू" ने सभी चिकित्सकों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 200 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में बनारस के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अविनाश चंद्र सिंह (एम.डी.) सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। मरीजों के लिए न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग सहित विभिन्न विभागों में निःशुल्क जांच, परामर्श और आवश्यक परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
समाजसेवी विनय सिंह "झगडू" ने कहा कि ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके।
शिविर में डॉ. रुझुन अग्रवाल (एम.डी.), डॉ. मृणाल जायसवाल (एम.एस. ऑर्थोपेडिक), डॉ. शारूख सैफ (एम.एस. गैस्ट्रो), डॉ. विकास कुमार मौर्य (एम.डी. मेडिसिन), डॉ. निलेश आनंद (एम.डी. क्रिटिकल केयर), डॉ. शुभम जायसवाल (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. अरुण बी.आर. (एम.एस., सीएच न्यूरो सर्जरी) सहित कई चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चों की उपस्थिति रही। अंत में आयोजकों ने सभी डॉक्टरों, सहयोगियों और शिविर में पहुंचे नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: