मिठाई, डेयरी और बेकरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, सड़क किनारे दुकानदारों को स्वच्छता के दिए निर्देश!


महराजगंज,। जनपद में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को धनेवा-धनेई क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न मिठाई, डेयरी एवं बेकरी प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की।

निरीक्षण के दौरान मद्धेशिया स्वीट्स से खोया का एक विधिक नमूना तथा पनीर का एक सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया। वहीं यादव बेकर्स से पनीर का सर्विलांस नमूना और गणेश गिरि की दुकान से भी पनीर का सर्विलांस नमूना लेकर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा गया। विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान सड़क किनारे संचालित ठेलों एवं छोटी खाद्य दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मिलावटी एवं मानकविहीन खाद्य पदार्थों के खिलाफ नियमित रूप से जांच और प्रवर्तन की कार्रवाई जारी रहेगी।

निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हिमांशु जयंत एवं अंकित सिंह शामिल रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।