जिला पंचायत सभागार में "भूजल सप्ताह" के तहत जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
प्रेमनाथ शुक्ला गोंडा अब तक न्याय
डीएम-एसपी ने परिजनों को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा।
राकेश त्रिपाठी/अब तक न्याय
महराजगंज। लखनऊ में असामयिक निधन का शिकार हुए युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के पैतृक आवास पर शुक्रवार को शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें ढांढस बंधाया।
दोनों अधिकारियों ने राहुल सिंह के निधन को केवल परिवार या जनपद ही नहीं, बल्कि देश के वैज्ञानिक समुदाय के लिए भी एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली युवा वैज्ञानिक का इस तरह असमय चले जाना अत्यंत दुखद है और उनकी उपलब्धियां हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शोकाकुल परिजनों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि परिवार को हरसंभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा प्रकरण से जुड़े सभी आवश्यक पहलुओं पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
राहुल सिंह के आवास पर दिनभर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहा। सभी ने दिवंगत युवा वैज्ञानिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।
राहुल सिंह के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्हें जानने वाले लोग उनकी प्रतिभा, सरल स्वभाव और वैज्ञानिक क्षेत्र में उनके योगदान को याद कर भावुक नजर आए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
प्रेमनाथ शुक्ला गोंडा अब तक न्याय
रीवा से कृष्णा द्विवेदी ब्यूरो चीफ अब तक न्याय
हाईकोर्ट के स्थगन के फेर में फंसा अतिरिक्त प्रभार जलभराव से जूझते ग्रामीण और पेंशन के लिए भटकती जनता पूछ रही जिम्मेदार कौन
Leave a Comment: