रीवा से कृष्णा द्विवेदी ब्यूरो चीफ अब तक न्याय


रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुआरी गांव में ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ी अप्रिय स्थिति टल गई। यहाँ एक जन्मदिन के कार्यक्रम में आए दो युवकों को खुलेआम पिस्टल नुमा वस्तु चमकाकर दहशत फैलाते हुए ग्रामीणों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने युवकों के पास से पिस्टल के आकार का एक लाइटर जब्त किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुढ़ थाना क्षेत्र के दुआरी गांव में आयोजित एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए दो बाहरी युवक आए हुए थे।आज सुबह दोनों युवक गांव की बस्ती में खुलेआम पिस्टल जैसी दिखने वाली वस्तु लहरा रहे थे और स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर रहे थे।युवकों की इस हरकत को देखकर दुआरी गांव के ग्रामीणों ने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाई।ग्रामीणों ने मिलकर घेराबंदी की और दोनों युवकों को मौके पर ही दबोच लिया। इसके तुरंत बाद ग्रामीणों द्वारा गुढ़ थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई।सूचना मिलते ही गुढ़ थाना पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई।सहायक उपनिरीक्षक सुरेश साकेत राकेश वर्मा और आरक्षक बिपिन यादव तत्काल मौके पर पहुँचे और दोनों युवकों को अपनी कस्टडी में ले लिया।पुलिस टीम द्वारा जब युवकों की सघन तलाशी ली गई तो उनके पास से एक पिस्टल नुमा लाइटर बरामद हुआ।पुलिस ने मौके पर ही इस लाइटर को जब्त कर लिया।
थाना प्रभारी का बयान
गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि युवकों की तलाशी के दौरान उनके पास से जो वस्तु मिली है वह असल में कोई घातक हथियार नहीं बल्कि हूबहू पिस्टल की तरह दिखने वाला एक लाइटर है।हालांकि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की वस्तु का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने के प्रयास के चलते दोनों युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।