दुआरी गांव में पिस्टल नुमा लाइटर चमकाकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार ♦️रीवा : गुढ़ समाचार
रीवा से कृष्णा द्विवेदी ब्यूरो चीफ अब तक न्याय
प्रेमनाथ शुक्ला गोंडा अब तक न्याय
गोण्डा । जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में "भूजल सप्ताह" के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य भूजल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा जल संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी विभागों के समन्वित प्रयास सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को "जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प" विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान भूजल स्तर में लगातार आ रही गिरावट, वर्षा जल संचयन की आवश्यकता, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने जल संरक्षण का करें संकल्प के संबंध में सभी अधिकारियों को शपथ दिलाई, साथ ही प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 16 जुलाई से 22 जुलाई तक निरंतर चलेगा।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने-अपने विभागों के माध्यम से जनसामान्य को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने तथा भूजल सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का व्यापक आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाया जाए।
जनभागीदारी से जल संरक्षण अभियान को सफल बनाने के निर्देश
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय स्तर पर विशेष अभियान चलाए जाएं। साथ ही लोगों को जल का दुरुपयोग रोकने, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण, तालाबों एवं जलाशयों के पुनर्जीवन तथा वर्षा जल संचयन संरचनाओं के निर्माण के प्रति प्रेरित किया जाए। अधिकारियों से कहा गया कि विभिन्न विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए भूजल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, जिससे अधिकाधिक लोगों की सहभागिता प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारीगण, भूजल विभाग के संबंधित अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा "भूजल सप्ताह" के दौरान व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रीवा से कृष्णा द्विवेदी ब्यूरो चीफ अब तक न्याय
हाईकोर्ट के स्थगन के फेर में फंसा अतिरिक्त प्रभार जलभराव से जूझते ग्रामीण और पेंशन के लिए भटकती जनता पूछ रही जिम्मेदार कौन
Leave a Comment: