जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पदाधिकारियों के
जिलाधिकारी बस्ती कृतिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ० यशवीर सिंह की अध्यक्षता
गोरखपुर।
गोरखपुर।आज महानगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोड़धोइया पुल मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस प्रशासन को गुमराह कर उसकी रजिस्ट्रीकृत जमीन को फर्जी तरीके से हड़पने की साजिश का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में अपनी जान-माल का खतरा जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोड़धोइया पुल (शाहपुर, गोरखपुर) के स्थायी निवासी अल्तमस हुसैन (पुत्र स्वर्गीय मो० इसहाक) की गोड़धोइया पुल के पास ही एक रजिस्ट्रीकृत जमीन है। पीड़ित अल्तमस हुसैन का आरोप है कि शाहपुर के ही घोषीपुरवा (निकट भारतीय विद्या मंदिर स्कूल) निवासी मो० अब्दुल मीद उर्फ बिल्ला (पुत्र स्वर्गीय अब्दुल सत्तार) अपने कुछ अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उनकी इस कीमती जमीन को हड़पने की फिराक में है।
पुलिस को गुमराह करने और जान का खतरा होने का आरोप
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दल (मो० अब्दुल मीद उर्फ बिल्ला) एक सोची-समझी फर्जी साजिश के तहत पुलिस प्रशासन को लगातार गुमराह कर रहा है, ताकि वह जमीन पर अवैध कब्जा कर सके। पीड़ित का कहना है कि"इस जमीन से विपक्षी दल का कोई लेना-देना नहीं है। इस फर्जीवाड़े के विरोध के कारण अब मुझे और मेरे परिवार को जान-माल का भी गंभीर खतरा बना हुआ है।"
पीड़ित अल्तमस हुसैन ने उच्चाधिकारियों और पुलिस प्रशासन से करबद्ध प्रार्थना की है कि इस पूरे मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया जाए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर भू-माफियाओं और साजिशकर्ताओं के खिलाफ यथाशीघ्र सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जिलाधिकारी बस्ती कृतिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ० यशवीर सिंह की अध्यक्षता
गीडा गोरखपुर पिपरौली बुजुर्ग के शिकायत ने तनाव बढ़ा दिया है।
अब तक न्याय /दीप सिंह
Leave a Comment: