अब तक न्याय /दीप सिंह


कन्नौज। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण और अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को एडीजी जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
हाल ही में थाना सौरिख पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान 10 चोरी की मोटरसाइकिलें, चार इंजनों के साथ कटे हुए वाहन पार्ट्स तथा पांच अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए थे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी विभिन्न जनपदों में वाहन चोरी की घटनाओं में सक्रिय थे और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस उल्लेखनीय सफलता और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए एडीजी जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने इसे जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।