गीडा गोरखपुर पिपरौली बुजुर्ग के शिकायत ने तनाव बढ़ा दिया है।


गीडा गोरखपुर पिपरौली बुजुर्ग के शिकायत ने तनाव बढ़ा दिया है। लखनऊ निवासी राजकुमार सिंह राणा ने थाना गीडा प्रभारी को पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है शिकायत कर्ता राजकुमार सिंह राणा, पुत्र स्व. प्रेम नारायण सिंह,  के अनुसार गांव के ही श्याम बिहारी सिंह के पुत्र सुनील सिंह और प्रदीप सिंह पर रास्ता बंद करने और सरकारी जमीन कब्जा करने का   आरोप लगाए गए हैं।
राणा के पत्र में 5 मुख्य बिंदु उठाए गए हैं।
आरोप है कि सुनील और प्रदीप ने 6 डिसमिल जमीन बैनामा कराई। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम समाज की लगभग 9 डिसमिल बंजर भूमि को भी जोड़कर उस पर मकान बना लिया।
2014 में राजस्व धारा 123(1) के तहत ग्राम समाज की 4 डिसमिल बंजर जमीन गलत तरीके से श्याम बिहारी सिंह के नाम आवंटित करा ली गई। शिकायत में कहा गया है कि पिपरौली बाजार की गाटा संख्या 205 की बंजर भूमि पर अस्थाई निर्माण कर उसका कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है।मार्च 2024 में आरोपियों ने राणा के घर के सामने निकास बंद करने के लिए गेट लगाने की कोशिश की थी। उस समय उपजिलाधिकारी सहजनवा और तहसीलदार की जांच में पाया गया था कि बैनामे की जमीन से अधिक निर्माण किया गया है। इसके बाद प्रशासन ने गेट लगाने से मना कर दिया था। राणा का आरोप है कि अब फिर 40-50 बाहरी लोगों को बुलाकर जबरन गेट लगाया जा रहा है। साथ ही जेसीबी  से खुदाई करके उनके घर का रास्ता बंद किया जा रहा है।पत्र के साथ उपजिलाधिकारी  सहजनवा की पूर्व आख्या भी संलग्न की गई है। राणा ने थाना प्रभारी से मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करने और अवैध निर्माण व रास्ता बंद करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।