नगर में जगह-जगह रथयात्रा का श्रद्वालु करेंगे स्वागत


रिपोर्ट पदुम सिंह तोमर 
महोली (सीतापुर) नगर में शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर प्रशासन व प्रतिष्ठित व्यापारियों ने कमर कस ली है। रथयात्रा को भव्यता का रुप प्रदान करने के लिए प्रशासन द्वारा नगर को सजाने संवारने का काम इन दिनों युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट के लिए लगे पोल का रंग-रोगन के साथ साथ नगर के चौराहों को सजाया जा रहा है। तैयारियों में  व्यापारी व समाज सेवी प्रशासन का बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।  भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा सदियों पुरानी परंपरा है धार्मिक मान्यता है कि इन दिनों भगवान अपनें मंदिर से बाहर निकलकर भक्तों को दर्शन देते हैं। पहले यह उत्सव जगन्नाथपुरी में मनाया जाता था लेकिन अब यह देश विदेश के अनेक स्थानों पर श्रद्धा और हर्षोल्लास  के साथ मनाया जाता है। आयोजकों के अनुसार 18 जुलाई शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर दो बजे से सायं 4 बजे तक भगवान जगन्नाथ की दिव्य कथा के साथ  होगी। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा में श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए नगर में भगवान के रथ को खींचनें का शौभाग्य प्राप्त करेंगे। इस बीच जगह जगह नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ श्रद्धालुओं को जलपान कराया जाएगा। रथयात्रा के समापन पर बाबा बैजनाथ धाम में प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजकों ने नगर व क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर में भगवान श्री जगन्नाथ जी का यह पहला कार्यक्रम है। रथयात्रा में सभी श्रद्धालु परिवार समेत शामिल होकर भगवान के इस पुण्य कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।