*जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की गयी-*


डॉ. दयाराम वर्मा 
अबतक न्याय 
जनपद बस्ती 

 

जिलाधिकारी बस्ती कृतिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ० यशवीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने व बाढ़ प्रबंधन के सम्बन्ध में अधिकारिगण के साथ आवश्यक मीटिंग किया गया । इस वर्ष श्रावण मास दिनांक 30 जुलाई 2026 से प्रारम्भ होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगा, जिसमें मुख्य पर्व श्रावण शिवरात्रि दिनांक 11 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा । चूँकि श्रद्धालु/कांवड़ियें सरयू नदी (अयोध्या) से जल लेकर बाबा भदेश्वरनाथ धाम बस्ती में जल चढ़ाते हैं । जिसमें श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती सभी संबंधित अधिकारियों को अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने, सुदृढ़ सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन, यातायात प्रबंधन के सम्बन्ध में शासन के दिशा- निर्देशों से अवगत कराया गया । जिसके क्रम में जनपद के सभी प्रमुख शिव मंदिरों, मेला क्षेत्रों और कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व कांवड़ यात्रा के दौरान सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए कांवड़ मार्गों और प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनात किये जाने के सम्बन्ध में बताया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों का भौतिक सत्यापन कर लें तथा स्थानीय शांति समितियों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करें ।

*उक्त मीटिंग में अपर जिलाधिकारी बस्ती, उप जिलाधिकारी बस्ती, सीडीओ बस्ती सहित क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी हरैया, क्षेत्राधिकारी लाइन, सम्बंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । मीटिंग के दौरान शासन प्रशासन से निर्गत आदेशों-निर्देशों से अवगत कराते हुए सभी से कावंड यात्रा सकुशल सम्पन्न करने की अपील की गयी ।*

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।