बाढ़ आने से पहले सरकार की चेतावनी: तैयारी में चूक हुई तो जवाबदेही तय होगी
आमोद कुमार
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
गोरखपुर पीपीगंज लखनऊ से आई उच्चस्तरीय टीम ने गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध दवाओं की विस्तृत जांच की और दवा स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया।निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य केंद्र पर संग्रहित दवाओं की गुणवत्ता, मात्रा तथा रिकॉर्ड रखरखाव की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि दवा स्टॉक रजिस्टर में दर्ज मात्रा एवं वास्तविक स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। मौके पर डॉ प्रेम प्रकाश विश्वास, फार्मासिस्ट रेनू चौहान,एल टी दिनेश चौरसिया,दिपक व जया त्रिपाठी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ प्रेम प्रकाश विश्वास ने बताया यह निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने तथा जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आमोद कुमार
एक वृक्ष दस पुत्र समान, देखभाल भी उतनी ही जरूरी--अमरनाथ यादव
Leave a Comment: