एक वृक्ष दस पुत्र समान, देखभाल भी उतनी ही जरूरी--अमरनाथ यादव


गोरखपुर विकासखंड पिपरौली के ग्राम बड़गहन में शासन के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत ग्राम सभा में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम प्रधान अमरनाथ यादव ने किया।वृक्षारोपण के बाद ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए प्रधान अमरनाथ यादव ने कहा कि "एक वृक्ष दस पुत्र के समान होता है"। इसलिए जिस तरह हम अपने पुत्र की परवरिश और देखभाल करते हैं, उसी भावना से पेड़ों की भी देखभाल करनी चाहिए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए। असली जिम्मेदारी तब शुरू होती है जब पौधा लग जाए। प्रधान ने कहा कि हमारी कोशिश यह होनी चाहिए कि लगाया गया हर पौधा पेड़ बने, तभी अभियान सार्थक होगा।
कार्यक्रम में ग्रामवासी, विद्यालय के बच्चे और राजस्व व पंचायत विभाग के कर्मी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर ग्राम सभा परिसर, सार्वजनिक स्थलों और खाली पड़ी भूमि पर छायादार और फलदार पौधे लगाए।
ग्राम प्रधान ने अपील की कि हर व्यक्ति अपने घर, खेत और आसपास कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए और उसकी सुरक्षा का संकल्प ले, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।