कानपुर देहात नगर पंचायत मूसानगर की सब्जी मंडी रोड और सब्जी मंडी ग्राउंड बरसात में किसानों और ग्राहकों के लिए मुसीबत बन गया है। गांव


*मूसानगर सब्जी मंडी में कीचड़ और दलदल से किसान-ग्राहक परेशान* 

*बारिश में बैठने की व्यवस्था नहीं मंडी समिति ने नहीं लिया संज्ञान गरीब किसानों से होती हैं वसूली*

मूसानगर, कानपुर देहात 

नगर पंचायत मूसानगर की सब्जी मंडी रोड और सब्जी मंडी ग्राउंड बरसात में किसानों और ग्राहकों के लिए मुसीबत बन गया है। गांव-देहात से सब्जी लेकर आने वाले किसान यहां खुली जगह पर ही अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं। मंडी प्रांगण में न तो छाया है और न ही बैठने की समुचित व्यवस्था। थोड़ी सी बारिश होते ही पूरा मैदान कीचड़ और दलदल में बदल जाता है।  

किसानों का आरोप है कि उन्हें अपनी सब्जी सीधे कीचड़ में रखकर बेचनी पड़ती है। इससे सब्जियां खराब हो रही हैं और आमदनी भी घट रही है। वहीं कस्बे और आसपास के गांवों से सब्जी खरीदने आने वाले लोगों को भी फिसलन भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग यहां से निकलते समय कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं।  

*अधिकारी अनदेखी कर रहे*  

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार मंडी समिति के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। न तो पक्का चबूतरा बना, न जल निकासी की व्यवस्था हुई। बरसात में मंडी की हालत सबसे खराब हो जाती है, बावजूद इसके विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।  

मौके पर मौजूद नगर के कानपुर देहात जिला अध्यक्ष निसाद राज पार्टी अशोक देवा श्यामा देवी महिला मोर्चा अध्यक्ष कस्बा वासी व क्षेत्रवासी पप्पू शर्मा, सुमित पंडित, सपना देवी, अशोक देवा रामपाल सिंह, कुणाल निषाद, प्रेम कुमार शर्मा, मुकेश संखवार, किशन लाल, गुलाब आदि ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर जल्द मंडी में पक्का फर्श, शेड और जल निकासी नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा।  

लोगों की मांग है कि मंडी प्रांगण में तुरंत साफ-सफाई, कीचड़ हटवाकर पक्का निर्माण कराया जाए, ताकि किसानों को सम्मानजनक तरीके से कारोबार मिल सके और आमजन को भी राहत मिले।

रिपोर्ट - देवेन्द्र सिंह

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।