मंगलसूत्र लूटेरे दो शातिर 8 घंटे में गिरफ्तार
लूटी गई ज्वेलरी और बाइक बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल
गोरखपुर के थाना शाहपुर क्षेत्र में गत 09 जुलाई 2026 को हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद महिला के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। एक दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहन के बीच हुई टक्कर के बाद दोपहिया वाहन चालक ने चार पहिया वाहन चला रही महिला के साथ वाद-विवाद किया था।
पुलिस अधीक्षक नगर, निमिष पाटिल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर में सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) पंजीकृत की गई है। पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्तों को चिन्हित कर लिया है और उनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है और फरार अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
बाइट - निमिष पाटिल एसपी सिटी गोरखपुर
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लूटी गई ज्वेलरी और बाइक बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल
गोरखपुर।
पुलिस ने 2 को हिरासत में लिया
Leave a Comment: