लूटी गई ज्वेलरी और बाइक बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल


लूटी गई ज्वेलरी और बाइक बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल  

गोरखपुर थाना गोला पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। शुक्रवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।  
क्षेत्र के कोटिया नायक गांव की रहने वाली जानकी देवी पत्नी संजय यादव ने पुलिस को तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर वह चंद्र चौराहे पर मोबाइल ठीक कराकर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान कौड़ीराम रोड की तरफ से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक आए और पीछे से उनके गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए।
महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।  
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मुस्तैदी से सुराग जुटाना शुरू किया। घटना के लगभग 8 घंटे बाद शुक्रवार सुबह करीब 9:40 बजे तरैना नदी की पुलिया के पास घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पौवहरिया निवासी राहुल यादव, 28 वर्ष पुत्र जयकरन यादव और निशांत उर्फ सचिन यादव, 25 वर्ष पुत्र नंद गोपाल यादव के रूप में हुई है। 
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मंगलसूत्र और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पूछताछ के बाद शुक्रवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लूट और झपटमारी करने वालों के खिलाफ इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।