गजनेर सरकारी तालाब पर 25 साल से काबिज़ अवैध कब्जा धारी पर चला कोर्ट का डंडा, बेदखली के साथ भारी जुर्माना
अकबरपुर तहसीलदार ने सुनाया कड़ा फैसला, साक्ष्य न देने पर एक पक्षीय कार्रवाई, माफियाओं और अवैध कब्जा धारकों में मचा हड़कंप
पुलिस ने 2 को हिरासत में लिया
पुलिस ने 2 को हिरासत में लिया
गोरखपुर सहजनवा तहसील स्थित एसडीएम कोर्ट परिसर गुरुवार की शाम उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब जमानत कराने पहुंचे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। हंगामे के दौरान वकील भी बीच-बचाव की जगह दूसरे पक्ष पर भड़क गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेकर दो लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, पाली ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत अल्गटपुर गांव निवासी राम किंकर सिंह और दूसरे पक्ष के संन्यासी व प्रभाकर के बीच पहले से जमीनी विवाद चला आ रहा था। शांति भंग की आशंका पर पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान कर दिया था।जमानत की तारीख पर गुरुवार को दोनों पक्ष एसडीएम कोर्ट पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान संन्यासी के साथ आए कुछ लोगों ने राम किंकर सिंह पर हमला बोल दिया। अपनी जान बचाने के लिए राम किंकर पास के एक अधिवक्ता के चैंबर में घुस गए।राम किंकर को चैंबर में घुसते देख मामला और बिगड़ गया। इसके बाद अधिवक्ता और उनके साथी आक्रोशित हो गए। वे कोर्ट रूम में पहुंचे और दूसरे पक्ष के संन्यासी व प्रभाकर की पिटाई कर दी। देखते ही देखते कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झगड़ा काफी देर तक चला। इस दौरान मौजूद गार्ड मूक दर्शक बने रहे। एक पक्ष के लोग जान बचाने के लिए कोर्ट की तीसरी मंजिल तक भागकर पहुंचे।
सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को पकड़कर थाने भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए कामकाज भी प्रभावित रहा।
फोटो में पुलिस को कोर्ट परिसर में आते-जाते देखा जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अकबरपुर तहसीलदार ने सुनाया कड़ा फैसला, साक्ष्य न देने पर एक पक्षीय कार्रवाई, माफियाओं और अवैध कब्जा धारकों में मचा हड़कंप
थाना कलवारी पुलिस टीम के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-160/2026 धारा 65(1)/351(2)BNS व 5N/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त 1. रामचरन पुत्र मन्साराम को अगौना चौराहे से आज दिनांक 10.07.2026 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
यह फोटोग्राफ्स बरेली-शहर की अत्यंत ही व्यस्त मुख्य सड़क
Leave a Comment: