सोनवीर सिंह बघेल


सोनवीर सिंह बघेल

आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने साइबर अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अब तक का सबसे बड़ा और व्यापक अभियान चलाया है। पुलिस की संयुक्त टीमों ने एक साथ 100 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें 60 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह उत्तर प्रदेश सहित देश के 13 राज्यों में सक्रिय था और अब तक करीब 50 करोड़ रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे चुका है।डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार के अनुसार, साइबर पुलिस को लगातार धोखाधड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में दर्ज 178 शिकायतों को चिन्हित कर उनका तकनीकी सत्यापन कराया गया। इसके बाद आगरा सर्विलांस टीम, एसओजी, साइबर पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने एक साथ 100 ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 16 अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार किए गए सभी 60 आरोपी आगरा के ही रहने वाले हैं। ये लोग बेहद संगठित तरीके से साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे। अपनी पहचान छिपाने के लिए ये आरोपी लगातार अपने मोबाइल नंबर, सिम कार्ड और बैंक खाते बदलते रहते थे। अपराध के लिए ये तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल कर अपनी लोकेशन तक छिपाते थे।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ये ठग लोगों को लूटने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाते थे:शादी का झांसा देकर लोगों को ठगना।गेमिंग में कमाई और फर्जी बिजनेस वेबसाइटों के जरिए निवेश का लालच।फर्जी कॉल व मैसेज के जरिए ओटीपी और बैंक डिटेल हासिल कर खातों से रकम उड़ाना।फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के जरिए ठगी।सतर्क रहें पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे या अपने नजदीकी थाने/साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराए। पुलिस का कहना है कि समय पर शिकायत करने से ठगी गई रकम वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।