व्यूरो रिपोर्ट क्रांति मिश्र /अब तक न्याय बहराइच


रामगांव-बहराइच-:आज रामगांव थाना क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुरवा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के निर्देशन में तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी चित्तौरा अनुराग कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से सम्पूर्ण विद्यालय परिसर में फलों के राजा आम,और अमरूद,जामुन,सागौन,कड़ी पत्ता,नीम,पाकड़,जैसे विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण चित्तौरा विकास खण्ड के प्रकृति प्रेमी एआरपी सुरेश कुमार यादव  व विद्यालय के शिक्षकों सहित अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के द्वारा किया गया,पौध रोपण के उपरांत सन्दर्भदाता श्री यादव के द्वारा पौधों की समुचित देखभाल करते रहने की सलाह दिया गया।
     इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान शिक्षिका अनीता सिंह,सहायक शिक्षिका रोली श्रीवास्तव, शिक्षा-मित्र शालिनी श्रीवास्तव व दिनेश कुमार यादव सहित दर्जनों छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।