बड़हलगंज :


बड़हलगंज : विकासखंड स्तरीय परिषदीय विद्यालयों की स्कूल चलो अभियान के द्वितीय फेज का आयोजन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बड़हलगंज राम अशीष राय व खंड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव की उपस्थिति में आयोजित किया गया। 
गुरुवार को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राम अशीष राय द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान लगभग 20 विद्यालयों के अध्यापक और 250 बच्चे मौजूद रहे। 
ब्लॉक प्रमुख श्री राय ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है क्योंकि शिक्षित समाज ही राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव रखता है। श्री राय ने अभिभावकों से अपने बच्चों के नाम परिषदीय विद्यालय में  लिखवाने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने के लिए कि सरकार सरकारी स्कूलों की बच्चों को सब कुछ निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय राय, सत्यावती राय, सुधाकर शाही, श्रीप्रकाश राय, कमल उपाध्याय, कमलेश वर्मा, सदाशिव मिश्र, राजकुमार, मन्यंक राय, विनोद चौधरी, शशिकला तिवारी, अनुपमा राय, विवेकानन्द मिश्र आदि अध्यापक मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।