श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा न्यायालय सुरक्षा व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए*


श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा न्यायालय सुरक्षा व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए*

दिनांक 09.07.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर अमरनाथ वर्मा द्वारा न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय सुरक्षा में नियुक्त पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, ड्यूटी की सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की प्रभावी चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने, ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने तथा सुरक्षा संबंधी निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा कर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने हेतु निर्देशित किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।