सोनवीर सिंह बघेल


सोनवीर सिंह बघेल

एत्मादपुर (आगरा): भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह चौहान का लखनऊ से आगरा आगमन किसी ऐतिहासिक घटना से कम नहीं रहा। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रथम बार आगमन पर उनका स्वागत अभूतपूर्व रहा, जहाँ एक ओर समर्थकों का उत्साह चरम पर था, तो वहीं दूसरी ओर मंच से उन्होंने अधिकारियों को भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ सख्त लहजे में चेतावनी देकर अपने आक्रामक तेवर भी दिखाए।पोस्टर में दर्शाए गए मार्ग के अनुसार, उनका काफिला कन्नौज, इटावा, शिकोहाबाद और टूंडला होते हुए एत्मादपुर पहुँचा। सैकड़ों लग्जरी गाड़ियों और हजारों बाइक सवार समर्थकों के काफिले के कारण टूंडला-एत्मादपुर मार्ग पर यातायात घंटों थमा रहा। पूरे एत्मादपुर क्षेत्र में स्वागत द्वारों की लंबी कतार थी, जहाँ जगह-जगह जनता ने उन पर पुष्प वर्षा एत्मादपुर विधानसभा के तहसील चौराहा पर पहुँचकर प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने भावुक होकर कहा कि मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर का उन पर बहुत बड़ा आशीर्वाद है; किसी कारणवश वह पहले मातेश्वरी के कार्यक्रम में नहीं आ पाए थे। उन्होंने संकल्प दोहराते हुए कहा कि वे 2017 के इतिहास को 2027 में फिर से दोहराने का काम करेंगे।एत्मादपुर में आयोजित मुख्य जनसभा में रामप्रताप सिंह चौहान का एक अलग ही रूप देखने को मिला। प्रशासनिक ढिलाई और जन समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मंच से ही अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा, "अधिकारी अपनी कार्यशैली सुधार लें और जनता के काम पूरी ईमानदारी से करें, अन्यथा लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी"। उनके इस बयान ने पंडाल में मौजूद हजारों समर्थकों का दिल जीत लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।स्वागत समारोह के समापन के बाद, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें दीवानी चौराहे पर भारत माता, चौधरी चरण सिंह जी और यमुना किनारे महाराणा प्रताप जी की मूर्तियों पर माल्यार्पण करना है। इस भव्य स्वागत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि संगठन में मिले नए दायित्व के बाद आगरा में रामप्रताप सिंह चौहान का राजनीतिक कद और प्रभाव काफी मजबूत हुआ है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।