वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी प्रसाद अग्रवाल का समिति ने मनाया जन्मदिन
अर्जुन रौतेला आगरा। कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में रविवार को सद्भावना पार्क योगा समिति का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आगरा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं समिति के वरिष्ठ सदस्य मुरारी प्रसाद अग्रवाल का जन्मदिन भी सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में योग साधकों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
समारोह के दौरान मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योग और प्राणायाम से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने मुरारी प्रसाद अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उपस्थित सभी लोगों ने योगाभ्यास के साथ स्वस्थ भारत, निरोग भारत और योगमय जीवन का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य मुरारी प्रसाद अग्रवाल, हरीश शर्मा (गुड्डू), पवन अग्रवाल, मनीष बंसल सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।
मीरा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सोनिया शर्मा, चारु गुप्ता, गंगा नागरानी, ज्योति गुप्ता आदि सभी ने समाज में योग के प्रचार-प्रसार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं समाज के उत्तम स्वास्थ्य, आपसी सद्भाव और योगमय जीवन की कामना के साथ हुआ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: