जौनपर /मड़ियाहूं भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलवां की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक भोलानाथ शांति निकेतन इंटर कालेज बेलवा के प्रांगण


*भाजपा मंडल बेलवां की एक संगठनात्मक बैठक आहूत की गई* 

जौनपर /मड़ियाहूं 

भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलवां की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक भोलानाथ शांति निकेतन इंटर कालेज बेलवा के प्रांगण में संपन्न हुई।बैठक के मुख्य अतिथि मंडल के प्रभारी डाo  अभिषेक रावत ने संगठनात्मक वृत्त लिया तथा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच आगामी कार्ययोजना को विस्तारपूर्वक रखा। उन्होंने सभी सेक्टर संयोजक प्रभारी और प्रवासियों से बूथ तक जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को शिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेन्द्र पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कृष्ण शर्मा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, डिजीटल लर्निंग कार्यक्रम को करने,एक बृक्ष मां के नाम के तहत अधिक से अधिक बृक्ष लगाने और मन की बात कार्यक्रम को सभी लोगों को सुनने के लिए अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगदीश चौहान और संचालन महामंत्री बिनोद यादव ने किया।इस अवसर पर सतीश सिंह, अरुण सरोज, प्रवीण पाण्डेय, संजीव गुप्ता, प्रवीण चौहान,संजय पाठक, अशोक मौर्या, बाबूराम यादव,सहित मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी प्रवासी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।