3 बच्चों की मां


3 बच्चों की मां पर प्यार का बुखार इस कदर चढ़ा कि वह प्यार में पागल हो गई और एक टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग समेत कमलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मन मनव्वल के बाद महिला को नीचे उतारा गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिधौली व कमलापुर थाना अध्यक्ष अतुल चौधरी ने टावर पर चढ़ी महिला को मनाने का प्रयास किया। दरअसल तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी की शादी कहीं और तय होने से काफी नाराज थी। प्रेमी की शादी कहीं और तय हुआ जान महिला टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमलापुर ईतुल चौधरी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद महिला को समझा बुझाकर नीचे उतारा गया। बताते चलें कि मीनू देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी देवीपुर मजरा सुरेंचा थाना कमलापुर अचानक एक टावर पर चढ़ गई। नीलू तीन बच्चों की मां है। वह अपने एक छोटे बच्चे को लेकर टावर पहुंची थी और छोटे बच्चे को जमीन पर नीचे लिटा कर खुद टावर के ऊपर चढ़ गई। वहीं से अपने प्रेमी अजय को बुलाने की मांग करने लगी। टावर व पानी टंकी पर चढ़कर अपनी मांगे मनवाने का यह एक ट्रेंड चल गया है। शोले फिल्म की तरह कमलापुर के देवीपुर में यह मामला देखने को मिला। जहां पर बीरू की जगह अब बसंती टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़ी प्रेमिका अपने प्रेमी को बुलाने की मांग कर रही थी। दरअसल मीनू देवी और पड़ोस गांव कमलिया निवासी अजय कुमार का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मीनू देवी अपने प्रेमी अजय की शादी कहीं और तय होने से नाराज थी। अजय की शादी हाल ही में कही दूसरी जगह तय हुई थी । जिससे से दुखी होकर मीनू टावर पर चढ़ गई। क्षेत्राधिकारी सिधौली ने फोन पर कॉन्फ्रेंस करके जब अजय कुमार से बात कराई और काफी समझाया बुझाया। तब जाकर मीनू देवी नीचे उतरी। फिरहाल यह पूरा हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया। अब इस देवीपुर की बसंती की चर्चा चारों ओर हो रही है। टावर से उतरने के बाद मीनू देवी को पुलिस ने हिरासत में लिया और थाने लेकर गई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।