आमोद कुमार


आमोद कुमार 
बाँदा। आगामी प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से रविवार को प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण ने पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम राजेश एस., पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल तथा अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन और कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी प्लान, पुलिस बल की उपलब्धता, वाहन प्रबंधन एवं अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा घेरा, प्रवेश-निकास मार्ग, वीवीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।अपर पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी सतर्कता, निष्ठा और समन्वय के साथ निर्वहन करें। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने, पार्किंग का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं और कार्यक्रम स्थल के प्रत्येक संवेदनशील बिंदु पर प्रभावी निगरानी रखी जाए, ताकि प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।