सफल आयोजन पर कार्यकर्ताओं का सम्मान
अर्जुन रौतेला। 22 जून 2026 को आयोजित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा के सफल आयोजन की समीक्षा बैठक बुधवार, 1 जुलाई 2026 को जलेसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री हरिसिंह बघेल (संथा नवीपुर) एवं मदन लाल नेता (जरानी) ने संयुक्त रूप से की।
समिति के अध्यक्ष डॉ. बृजेश धनगर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा समाज के सभी लोगों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बैठक में समिति के सहसंयोजक राकेश बघेल (बाबरपुर), उपाध्यक्ष वीनेश धनगर, अरविंद धनगर, विजय धनगर, राहुल धनगर, पूरन सिंह नेता, बहादुर बघेल, अजय बघेल, डॉ. अतर सिंह बघेल, विनोद बघेल, पुष्पेंद्र बघेल, डॉ. सपनेश बघेल सहित धनगर समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।
बैठक के अंत में समिति के अध्यक्ष डॉ. बृजेश धनगर ने उपस्थित सभी साथियों के प्रति सफल आयोजन में दिए गए सहयोग के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित के कार्यों में इसी प्रकार एकजुट होकर सहयोग करने का आह्वान किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: